बूटस्‍ट्रैप्‍ड एट-होम सैलून स्‍टार्टअप यसमैडम ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को ब्रैंड एम्‍बेसेडर बनाया

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : हाल ही में एक वीडियो में दिल्‍ली एनसीआर की एक मेट्रो में दो व्‍यक्ति बहस कर रहे थे और उनमें एक ने कहा था कि ‘‘हर एक्‍सपर्ट, सैलून एक्‍सपर्ट नहीं होता’’। इस वीडियो ने लोगों का ध्‍यान खींचा और उन्‍हें बातचीत का एक नया विषय दिया। एक सरप्राइज के तौर पर यह वायरल सेंसेशन भारत के  टेक-इनेबल्‍ड सैलून-एट-होम सर्विस प्रोवाइडर ‘यसमैडम’ के जबर्दस्‍त मार्केटिंग कैम्‍पेन का हिस्‍सा बताया जा रहा है। बूटस्‍ट्रैप्‍ड स्‍टार्टअप ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को अपना ब्रैंड एम्‍बेसेडर बनाया है

और वह इसके कैम्‍पेन में नजर आ रही हैं। इस भागीदारी का लक्ष्‍य घर पर खूबसूरती पाने और स्‍पा कराने के अनुभव को नई परिभाषा देना और इंडस्‍ट्री के ब्‍यूटी एवं सैलून विशेषज्ञों के तौर पर अपनी पहचान बनाना है। श्रद्धा कपूर इस ब्रैंड के नये कैम्‍पेन ‘‘हर एक्‍सपर्ट, सैलून एक्‍सपर्ट नहीं होता’’ का चेहरा बन चुकी हैं। ब्रैंड घर पर ही ब्‍यूटी एवं स्‍पा के बेजोड़ तथा बेहद पेशेवर अनुभव देने के लिये अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहा है। इसमें 100% हाइजीनिक सर्विसेज, असली और शानदार गुणवत्‍ता के उत्‍पाद, पारदर्शी तथा किफायती कीमतें और अपने मनपसंद उत्‍पादों तथा विशेषज्ञ सेवाओं को चुनने का विकल्‍प शामिल है।

कैम्‍पेन के दिलचस्‍प वीडियो में श्रद्धा मजेदार स्थिति में नजर आती हैं। इसमें सही सैलून एक्‍सपर्ट को चुनने का महत्‍व बताया गया है। इस महत्‍वपूर्ण साझेदारी से यसमैडम की पहुँच और विजिबिलिटी को बढ़ाने, उसके यूजर की संख्‍या में बढ़ोतरी करने और तरह-तरह के लोगों के बीच पहुँचकर कंपनी के बिजनेस को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने में मदद मिलेगी। ब्रैंड का एनुअल रेकरिंग रेवेन्‍यू अभी 100 करोड़ रूपये है और यह पहल ब्रैंड की स्थिति को और भी बेहतर बनाएगी, क्‍योंकि इसमें ऑर्गेनिक तरीके से लोगों तक पहुँचना और उनकी हिस्‍सेदारी शामिल है। यह ब्‍यूटी और स्‍पा की प्रीमियम सर्विसेज को देशभर में पहुँचाने के लिये यसमैडम के मिशन के मुताबिक है।

इस साझेदारी पर अपनी बात रखते हुए, यसमैडम के को-फाउंडर और सीईओ मयंक आर्या ने कहा, ‘‘श्रद्धा कपूर के साथ साझेदारी करना यसमैडम के लिये गेम-चेंजर है। उनका व्‍यक्तित्‍व और खूबसूरती एवं लोगों तक पहुंचने का उनका हुनर हमारे ब्रैंड के मूल्‍यों से बखूबी मेल खाता है। ‘हर एक्‍सपर्ट, सैलून एक्‍सपर्ट नहीं होता’ कैम्‍पेन के जरिये हम यह बताना चाहते हैं कि यसमैडम किस तरह से हर घर तक पेशेवर और भरोसेमंद सैलून सर्विसेज लेकर जाता है। यह साझेदारी भारत में घर पर मिलने वाले खूबसूरती के अनुभव में बदलाव लाने के लिये हमारे मिशन को काफी आगे लेकर जाएगी।’’

फाउंडर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर आकांक्षा विश्‍नोई ने कहा, ‘‘श्रद्धा कपूर के साथ साझेदारी करना यसमैडम के लिये एक रणनीतिक कदम है। इससे हमें ज्‍यादा लोगों तक पहुँचने में मदद मिलेगी। सुलभ एवं उच्‍च–गुणवत्‍ता की सौंदर्य सेवाओं के लिये हमारी प्रतिबद्धता मजबूत होगी। हम विभिन्‍न जगहों पर अपने सर्विस पार्टनर्स को सशक्‍त करने के लिये भी समर्पित हैं। हम उन्‍हें आर्थिक स्थिरता और तरक्‍की के मौके देंगे, जिससे समाज पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। यह साझेदारी अपने बेहतरीन सर्विस पार्टनर्स के सपनों को साकार करने में यकीनन हमारे काम आएगी।’’

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड