जियो-बीपी ने लॉन्च किया 500वां ईवी-चार्जिंग स्टेशन

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : अनंत अंबानी और मरे औचिनक्लॉस ने मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में जियो-बीपी पल्स के 500वें ईवी-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही भारत में जियो-बीपी चार्जिंग पॉइंट बढ़कर 5,000 हो गए। रिलायंस और बीपी के बीच फ्यूल और मोबिलिटी के लिए संयुक्त उद्यम है जियो-बीपी। ईवी-चार्जिंग स्टेशन के चालू होने से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र, जियो वर्ल्ड प्लाजा और जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मेहमानों के लिए अपने इलेक्ट्रक व्हीकल की चार्जिंग अब आसान हो जाएगी।
लॉन्च के मौके पर अनंत अंबानी ने कहा “भारत में ईवी अपनाने में तेजी लाने में जियो-बीपी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों के सबसे बड़े नेटवर्क शेयर, ईवी-चार्जिंग इंफ्रा में सबसे तेज वृद्धि और उच्चतम विश्वसनीयता के साथ, जियो-बीपी लाखों भारतीयों को डिजिटल चार्जिंग सॉल्युशन दे रहा है” जियो-बीपी ने ईवी-चार्जिंग पॉइंट्स की तादाद मात्र एक साल में 1,300 से बढ़कर 5,000 हो गई है। इनमें से 95 फीसदी ईवी-चार्जिंग पॉइंट्स फास्ट-चार्जिंग कर सकते हैं। जियो-बीपी पहली कंपनी है जिसने टॉप-रेटेड 480 किलोवाट चार्जर लगाए हैं। 

मॉल, सार्वजनिक पार्किंग, कॉर्पोरेट पार्क, होटल और वेसाइड सुविधाओं जैसे स्थानों पर ये चार्जिंग पॉइंट्स त्वरित चार्जिंग कर रहे हैं। एक तरह से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ाकर जियो-बीपी इलेक्ट्रिक वाहनों को भी बढ़ावा दे रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत