मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी ने दिल्ली के सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने पर मंथन किया

० संत कुमार गोस्वामी ० 
 गाजियाबाद -"मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी " की एक बैठक गाजियाबाद में एस० बी० गिरि गोस्वामी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के आवास पर सम्पन्न हुआ। इस बैठक में जयप्रकाश गिरि - राष्ट्रीय अध्यक्ष,डा० शैलेश कुमार गिरि- प्रदेश अध्यक्ष ( बिहार) , अरविंद गिरि - राष्ट्रीय महामंत्री मुख्य रूप से शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव जो आगामी 2025 में सम्पन्न होना है इस बैठक में मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारने पर गहन विचार विमर्श और मंथन किया और सभी पदाधिकारियों ने आम सहमति बनाया 

कि मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी में डा० शैलेश कुमार गिरि के पूर्व के राजनीतिक अनुभव और राजनैतिक संगठनात्मक कला की बारीकियों, ओहदे के राजनितिज्ञों से परिचय और मेलमिलाप सहित अन्य कार्यकुशलता को देखते हुए , डा० शैलेश कुमार गिरि को प्रदेश अध्यक्ष बिहार के अतिरिक्त भी राष्ट्रीय अतिरिक्त प्रभार दिये जाने पर सकारात्मक विचार का प्रस्ताव एस० बी० गिरि गोस्वामी ( पूर्व कमिश्नर रेलवे ) प्रधान मुख्य महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया जैसे राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी इत्यादि।

इस बैठक में डा० गिरि ने निर्णय लेते हुए प्रस्ताव दिया कि 2 सितम्बर को जंतर मंतर में और ठा० दुष्यंत सिंह - राष्ट्रीय संगठन मंत्री -राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यालय इन्द्रापुरम ज्ञानखण्ड 1गाजियाबाद में एक बैठक आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से सम्बन्धित अहम मुद्दों पर करने हेतु निर्णय लिया गया और उसके बाद अगले 8 सितम्बर को दिल्ली या नोएडा प्रेस क्लब में एक अहम बैठक की जाएगी और उसके बाद प्रेसवार्ता में दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की सशक्त तैयारी व भागीदारी की घोषणा करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली