राजस्थान की नई पर्यटन नीति जल्द आयेगी - दिया कुमारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान पर्यटन विभाग और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (आरडीटीएम) का उद्घाटन किया। दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि यह हर्ष का विषय है कि पर्यटन विभाग, राजस्थान और फेडरेशन ऑफ़ हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म ऑफ़ राजस्थान (एफएचआरटी) के सहयोग से 4th " राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (RDTM) 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने दिसम्बर में आयोजित हो रहे राइजिंग राजस्थान में यहां पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक इन्वेस्टमेंट करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान में पर्यटन से सम्बंधित व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ईज ऑफ बिजनेस को बढ़ावा देंगे। यहां पर्यटन के लिए सड़कों, रेल, हवाई सुविधाओं का विकास करेंगे।
 उन्होंने ने कहा कि सौ करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप सर्किट बनाया जा रहा है। श्री खाटूश्यामजी तथा कई मंदिरों का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जा रहा है। हम पर्यटकों को सुरक्षा और सुविधा दोनों उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की हवेलियों को यूनेस्को की वर्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान अपने इतिहास और वैभवशाली स्थापत्य कला, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों के कारण आकर्षण का केन्द्र रहा है। यहां की धरोहर संरक्षण के साथ पर्यटन की आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरोहर के मूल स्वरुप से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। दिया कुमारी ने भीम सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब राजस्थान में पर्यटन था ही नहीं तब आपने पर्यटन शुरू किया और आज राजस्थान का विश्व में पर्यटन का अपना मुकाम है। राजस्थान पर्यटन में रणवीर सिंह और ललित के पंवार के योगदान के लिए भी आभार जताया।
शासन सचिव, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग रवि जैन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का पर्यटन में बहुत गहन और शानदार विजन है जिसके आधार पर राजस्थान में पर्यटन का उज्जवल भविष्य नजर आ रहा है। पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान एक नहीं अनेक विशेषताओं का गढ़ है। राजस्थान का पर्यटन समृद्ध है। पर्यटन स्थलों के आसपास सुविधाओं के विकास से ही पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान दुनिया का सिरमौर बन सकता है। देश-विदेश से राजस्थान आने वाले व्यवसायियों, पर्यटकों और नियोक्ताओं को सुविधाएं प्रदान की जाए
इसी दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और आरडीटीएम में पर्यटन को बढ़ावा देने के सभी प्रयास साकार होंगे। विदेशी पर्यटकों के साथ ही देशी पर्यटकों के अगमन से स्थानीय लोगों को लाभ होता है और पर्यटन से रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। कार्यक्रम में पर्यटन निदेशक रवि जैन,आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोड़ा एवं पर्यटन विभाग से जुड़े उपस्थित अधिकारी रहें मौजूद ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार