देश में अमन व शांति का माहौल बनाए रखना ज़रूरी : डॉ इदरीस कुरैशी

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली - मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. इदरीस क़ुरैशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है कि कोई भी सरकार किसी व्यक्ति के घर पर बुलडोजर नहीं चला सकती, भले ही वह व्यक्ति दोषी ही क्यों न हो। देश में क़ानून की सर्वोच्चता ज़रूरी है, सरकार की मनमर्ज़ी नहीं ? डॉ. इदरीस क़ुरैशी ने गहरा अफ़सोस व्यक्त किया कि नीतीश राणे जैसे लोग खुलेआम पूरे देश को धमकी दे रहे हैं और सरकार उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

वे नफ़रत फैला रहे हैं और सरकार और जनता के चुने हुए प्रतिनिधि जो पदों पर बैठे हैं वह क़ानून की शपथ ले कर भी वे क़ानून का उल्लंघन कर रहे हैं, और सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई आख़िर क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार को ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सामाजिक ताना-बाना कायम रहे।

डॉ. इदरीस ने सरकार से वक़्फ़ संशोधन बिल को तुरंत वापस लेने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की धार्मिक आस्था में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करे। एक भी व्यक्ति ने ऐसी मांग नहीं की थी। फिर सरकार को क्या ज़रूरत थी, कि वो इस तरह बिल लेकर आईं? अगर सरकार देश का विकास देखना चाहती है तो देश में अमन व शांति का माहौल बनाए रखना ज़रूरी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास