के.एल.जैन अध्यक्ष एवं महाराज जयसिंह पुनः राजस्थान चैंबर के प्रेसीडेंट ऐमेरिटस चुने गये

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जयपुर की 74वीं वार्षिक सभा का आयोजन राजस्थान चैम्बर के मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति सभागार में किया गया। इस सभा में राजस्थान चैम्बर की नवीन कार्यकारिणी के वर्ष 2024-27 के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी अभय कुमार भंडारी, लक्ष्मी लाल जैन एवं मीनालाल अग्रवाल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की, जिसमें डॉ के. एल. जैन को अध्यक्ष एवं महाराज जयसिंह पुनः सर्व सम्मति से प्रेसीडेंट ऐमेरिटस चुना गया।
इसके साथ ही डी. एस. भंडारी, आर एस जैमिनी, राजीव भंसाली, एस के पोद्दार, राजीव जैन एवं आत्मराम गुप्ता सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गये। कांतिचन्द धांधिया कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त रेणु भंडारी, आर पी बटवाड़ा, डॉ अरुण अग्रवाल, एन के जैन आनन्द महरवाल एवं  बी बी शर्मा मानद महासचिव चुने गये। राजस्थान चैम्बर की नवीन कार्यकारिणी में इसके अतिरिक्त 21 उपाध्यक्ष, 13 मानद सचिव, 27 मानद अतिरिक्त सचिव एवं 19 मानद संयुक्त सचिव भी चुने गये।
राजस्थान चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष डॉ के. एल. जैन ने सभी सदस्यों को उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए आभार जताया एवं चैम्बर के क्रियाकलापों में सहयोग देने हेतु आग्रह किया और कहा कि इस आर्थिक परिवर्तन के दौर में भी राजस्थान चैम्बर प्रदेष के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहेगा तथा सरकार को जो भी सहयोग अपेक्षित होगा, वह चैम्बर की ओर से निंरतर प्रदान किया जाता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार