पीएसआई-इंडिया बनी देश की पहली ‘हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क’ वाली स्वयंसेवी संस्था

० योगेश भट्ट ० 
लखनऊ । पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) को देश की पहली हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क (काम करने के लिए सबसे सुखद स्थान) वाली स्वयंसेवी संस्था बनने का गौरव हासिल हुआ है। हैपीनेस रिसर्च एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने संस्था को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया। कर्मचारियों से बातचीत, फीडबैक और संतुष्टि की तकनीक के आधार पर यह उपलब्धि जुलाई 2024 से जुलाई 2025 के लिए हासिल की गयी है। यह प्रमाणपत्र कर्मचारी कल्याण और सकारात्मक कार्यस्थल संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह जानकारी पीएसआई-इंडिया के एक्जेक्युटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने दी।

मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज यह बहुत ही गर्व का पल है कि पीएसआई-इंडिया अब एक प्रमाणित “काम करने के लिए सबसे सुखद स्थान” (हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क) वाली संस्था बन गयी है। इसके साथ ही यह सम्मान प्राप्त करने वाली देश की पहली स्वयंसेवी संस्था भी बन गयी है। उनका कहना है कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि एक खुशहाल दुनिया बनाने की हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा है। हम भरोसा दिलाते हैं कि संस्था इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का कार्य करती रहेगी। 

उन्होंने बताया कि संस्था कर्मचारियों को एक पारिवारिक माहौल प्रदान करने के साथ ही उनकी सुख-सुविधाओं और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि देश में अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान संस्था ने अपने उन कर्मचारियों के मताधिकार का पूरा ख्याल रखा जो अपने मतदान स्थल से दूर अन्य जिलों में कार्यरत थे।

 संस्था ने उन कर्मचारियों को उनके मतदान वाले शहर में आने-जाने की व्यवस्था करते हुए मतदान दिवस के अवकाश के साथ एक अतिरिक्त दिन वहीँ से कार्य करने की सुविधा भी प्रदान की और मतदान के लिए प्रेरित किया। सरकार के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों में इस सहयोग का संस्था के कर्मचारियों ने दिल खोलकर तारीफ़ की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार