कोवे इंडिया एक्सेलेंस अवार्ड्स में राजस्थान चैप्टर को मिला सम्मान

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली । कोवे इंडिया एक्सेलेंस अवार्ड्स दिल्ली में आयोजित किए गए जिसमें कोवे राजस्थान चैप्टर की फाउंडर प्रेसिडेंट और वर्तमान में नेशनल वाइस प्रेसिडेंट मिस निधि तोशनीवाल, प्रेसिडेंट कल्पना गोयल और सेक्रेटरी रुचिता धूत ने राजस्थान चैप्टर का प्रतिनिधित्व किया और सर्वश्रेष्ठ तीसरे चैप्टर का पुरस्कार जीता। कौवे राजस्थान की फाउंडर प्रेसिडेंट और वर्तमान में नेशनल वाइस प्रेसिडेंट मिस निधि तोषनीवाल ने बताया 
कि इस अवसर पर राजस्थान चैप्टर की मिस प्रीति अग्रवाल और मिस रश्मि धारीवाल एवम अन्य चैप्टर की कुल 16 महिलाओं को उद्यमिता के लिए कोवे एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होनें बताया कि ये पुरस्कार पर्यटन और संस्कृति कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत और कैबिनेट मंत्री कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा प्रदान किए गए। उन्होनें बताया कि इस पुरस्कार ने राजस्थान चैप्टर की उत्कृष्टता और उद्यमिता में उनके योगदान को मान्यता दिलवाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली