प्रज्ञा पालीवाल आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में बनी डीजी

० आशा पटेल ० 
जयपुर | भारतीय सूचना सेवा की 1991 बैच की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने 1 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है । उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत अपने तीन दशक से अधिक के कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। वे इससे पूर्व पत्र सूचना कार्यालय नई दिल्ली में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थी । वे अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में पत्र सूचना कार्यालय नई दिल्ली तथा जयपुर कार्यालय में भी कार्यरत थी । इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय जयपुर राजस्थान की कार्यालय प्रमुख तथा दूरदर्शन क्षेत्रीय समाचार एकांश की प्रमुख के रूप में भी पदस्थापित थी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास