24-25 अक्टूबर को जयपुर में 'क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सामुदायिक रेडियो के 20 वर्षों का जश्न मनाने के उपलक्ष्य में 24-25 अक्टूबर को जयपुर, राजस्थान में 'क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन (पश्चिम)' का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन की थीम है, ‘Celebrating 20 years of Community Radio in India’।

भारतीय जन संचार संस्थान की सीआरएस प्रमुख प्रो. संगीता प्रणवेंद्र ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक रेडियो की उपलब्धियों का जश्न मनाना और इसके भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में तकनीकी विकास, कार्यक्रम निर्माण, सामुदायिक सहभागिता और रेडियो के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, एक ओपन हाउस सेशन का आयोजन भी होगा, जहां प्रतिभागी अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।

यह सम्मेलन सामुदायिक रेडियो के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे पहले वर्ष 2023 में नई दिल्ली और 2024 में चेन्नई में सफलतापूर्वक दो सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें सामुदायिक रेडियो के भविष्य पर व्यापक रूप से चर्चा की गई थी। सामुदायिक रेडियो ने पिछले 20 वर्षों में जमीनी स्तर पर सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैऔर यह सम्मेलन इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास