केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विभिन्न स्टाल पर देखें प्रॉडक्ट,कहा “आपका काम और हुनर सुन्दर है

० आनंद चौधरी ० 
नयी दिल्ली | भारत मंडपम में संचार क्षेत्र के दो सबसे बड़े कार्यक्रम India Mobile Congress और ITU WTSA का आयोजन किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिलकर इन दोनों कार्यक्रमों का उद्घाटन किया था जिसमें 5 हज़ार से भी ज्यादा विशेषज्ञों और विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंडपम में बुनकरों और कारीगरों से मिलने गए। बुनकर भारत के विभिन्न क्षेत्रों और खासकर उत्तर पूर्वी भारत से थे जिन्होंने शॉल, कपड़ों से लेकर विभिन्न प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाई। सिंधिया ने उनके उद्यम के बारे में जाना और साथ ही इस आयोजन के बारे में उनकी प्रतिक्रिया भी जानी।
प्रदर्शनी में एक स्टाल ‘TECHNOLOGY ADOPTION IN HANDLOOMS OF North East Region’ भी था जहाँ बुनकरों ने टेक्नोलॉजी की मदद से हर प्रॉडक्ट के लिए Digital Passport लगाया था जिसके माध्यम से हर प्रोडक्ट की पूर्ण जानकारी एक QR Code के माध्यम से ग्राहक को मिल सकती है। विभिन्न स्टाल में से एक स्टॉल श्रीनगर की श्रीमती शहनाज़ का था जो अपनी ताना - बाना मशीन के साथ बैठकर शॉल बना रही थी। उनकी कला को देखकर सिंधिया इम्प्रेस हो गए और उन्होंने उनके कार्य के बारे में जाना। शॉल को बनाने के तरीके के साथ साथ उन्होंने उसकी बिक्री और मार्केट के बारे में भी सिंधिया ने जानकारी ली और उन्हें बोला की आप के सभी उत्पादों पर Geographical Indication का टैग होना चाहिए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास