इकोफाई और टीवीएस मोटर कंपनी ने ईवी थ्री-व्‍हीलर फाइनेंसिंग की स्थिति को बदलने के लिये सहयोग किया

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई : इकोफाई,जो एवरसोर्स कैपिटल वित्त प्रदान करने वाली कंपनी है, ने टीवीएस मोटर कंपनी के साथ साझेदारी की है। इकोफाई का उद्देश्य भारत के खुदरा क्षेत्र (रिटेल सेक्‍टर) में पर्यावरण से जुड़ी वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है, जबकि टीवीएस मोटर जो टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों का निर्माण करती है। इस साझेदारी का लक्ष्य तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र को बढ़ावा देना और देशभर में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करना है।

इकोफाई की को-फाउंडर, एमडी और सीईओ राजश्री नांबियार ने कहा, "टीवीएस मोटर कंपनी के साथ हमारा यह सहयोग स्थायी ऊर्जा के भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे हम यात्री और माल ढुलाई के लिए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के लिए बेहतर वित्तीय समाधान पेश कर पाएंगे। टीवीएस मोटर के गहरे उद्योग अनुभव, मजबूत वितरण नेटवर्क और प्रतिष्ठित ब्रांड का फायदा उठाकर, इकोफाई इलेक्ट्रिक वाहन फाइनेंसिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में बड़ी वृद्धि होगी। 

रजत गुप्ता, कॉमर्शियल मोबिलिटी के बिजनेस हेड, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, “इकोफाई के साथ साझेदारी से हमें अपनी उत्पादन विशेषज्ञता को उनके उन्‍नत वित्तीय सेवाओं के साथ जोड़ने का अवसर मिला है। हम मिलकर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करेंगे और इस क्षेत्र में वृद्धि और नवाचार को प्रोत्साहित करेंगे। यह कदम हमारे परिवहन के स्थायी समाधान प्रदान करने के वादे को भी दर्शाता है।”

इकोफाई और टीवीएस मोटर कंपनी ने मिलकर टीवीएस इलेक्ट्रिक वाहनों को लोगों के लिए सुलभ और किफायती बनाने के लिए खास फाइनेंसिंग योजनाएं लॉन्च की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने को बढ़ावा देना और ईवी फाइनेंसिंग के भविष्य को नए तरीके से पेश करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत