राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही काम : दिया कुमारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती महिला संगठन, जयपुर की ओर से जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में 04 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक आयोजित स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी-2024 का फीता काटकर शुभारम्भ किया। अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन सचिव नरेश पारीक, MSME के संयुक्त निदेशक गौरव जोशी, महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष प्रतिमा नैथानी, पूर्व EPCH अध्यक्ष लेखराज माहेश्वरी, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने, मजबूत बनाने, आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती से आयोजित इस प्रदर्शनी में महिला हस्तशिल्पियों को मंच प्रदान कर सम्बल प्रदान किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार दैनिक घरेलू उपयोग के सामान, सजावट के सामान, तथा अन्य कलात्मक उत्पादों का विभिन्न स्टाल्स पर अवलोकन कर सराहा ।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने महिला शक्ति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये हस्तशिल्प के उत्पादन जितने कलात्मक हैं उतने ही भावनात्मक भी है। उन्होंने सभी को इन उत्पादन को खरीदकर इनका प्रोत्साहन करने का आह्वान किया। लघु उद्योग भारती महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने बताया कि देश के 6 राज्यों से स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी में देश भर के प्रसिद्ध शिल्पकारों, कुटीर उद्योग एवं महिला उद्योगों के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जयपुर की केंद्रीय महिला इकाई की ओर से 85 स्टॉल लगाए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत