स्वास्थ्य विभाग भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के कैंसर जांच अभियान में जुड़कर करेगा सहयोग

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र और कैंसर केयर महिला प्रकोष्ठ का 27वां स्थापना दिवस समारोह चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एवं विषिष्ट अतिथि प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गायत्री राठौड़ ने चिकित्सालय की ओर से चलाए जा रहे निःषुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान कैंसर जॉच आपके द्वार अभियान की द्वितीय मोबाइल यूनिट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि कैंसर रोग तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में इस तरह के अभियान की महत्ता भी तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं में बढ़ रहे स्तर एवं गर्भाषय कैंसर के केसेज पर चिंता जाहिर करते हुए, महिलाओं को स्कीनिंग कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्तन और गर्भाषय कैंसर रोग के कारण महिलाओं की अकाल मृत्यु हो रही है। ऐसे कैंसर जांच आपके द्वार अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 
बीएमसीएचआरसी और कैंसर केयर की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग जुड़कर कार्य करेगा। इस मौके पर प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड ने चिकित्सालय की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रषंसा की ओर चिकित्सालय के सफर की भी सराहना की। इस मौके पर चिकित्सालय के कैंसर जांच आपके द्वार अभियान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के राजस्थान के वाइस प्रेसिडेंट प्रथम भल्ला की ओर कैंसर जांच आपके द्वार अभियान की संरक्षिका अनिला कोठारी को दिया गया। 
इस मौके पर अनिला कोठारी ने बताया कि इस अभियान के तहत महिलाओं और पुरूषों के प्रमुख कैंसर जैसे स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओवरी कैंसर, ओरल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और लंग कैंसर की जांच की जा रही है। अभियान के तहत अब तक राजस्थान और हरियाणा राज्य के 20 जिलों में निशुल्क जांच शिविर आयोजित किये जा चुके है। चिकित्सालय के अध्यक्ष नवरतन कोठारी ने बताया कि अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए द्वितीय मोबाइल यूनिट का उद्घाटन किया जा रहा है। इस स्पेशल कैंसर स्क्रीनिंग बस में भी पहली बस की तरह मैमोग्राफी, 

एक्स-रे, सीए 125, पीएसए, पैप स्मीयर एवं ब्लड जांच जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं आमजन को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर नवरतन कोठारी की ओर से चिकित्सालय की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समारोह में चिकित्सालय के प्रबंध न्यासी विमल चंद सुराणा, उपाध्यक्ष संजय कोठारी, संदीप कोठारी एवं अधिशासी निदेशक डॉ. मेजर जनरल एस सी पारीक (सेवानिवृत) सहित चिकित्सालय एवं कैंसर केयर सदस्य सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

बस के उदघाटन से पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एवं प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गायत्री राठौड़ की ओर से कैंसर स्कीनिंग बस का दौरा लिया है। इस दौरान एक्स-रे, मैमोग्राफी और विभिन्न रक्त जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर स्कीनिंग टीम से भी चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड