वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का महापौर डॉ.सौम्या ने किया उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने वोकल फार लोकल के तहत लग रही प्रदर्शनी का उद्घाटन किया इस अवसर पर आयुक्त रुक्मणी रियाड, अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार मौजूद रही इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये स्थानीय उत्पादों को किया गया प्रदर्शित| महापौर सोम्या गुजर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई है 
इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराई गई है | इस प्रदर्शनी में  स्थानीय उत्पादों एवं महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी 28, 29, 30 अक्टूबर तक नगर निगम मुख्यालय पर लगी रहेगी । आमजन इन स्टॉल्स के माध्यम से खरीददारी कर सकेंगे। लघु उद्योग भारती, शिव श्री हैण्डीक्राफ्ट, वसुधा जन विकास संस्थान, जैन स्वयं सहायता समूह, राधे कृष्ण स्वयं सहायता समूह, राधिका स्वयं सहायता समूह, भाटी स्वयं सहायता समूह, मंजू स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास