फजलुर्रहीम वक्फ बिल का विरोध कर रहे थे इसलिए किरोड़ी ने लगाए बेबुनियाद आरोप

० आशा पटेल ० 
जयपुर। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव फजलुर्रहीम ने वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द करने के मंत्री किरोड़ीलाल मीना के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है । उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दरअसल वे वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे है, इसलिए आरोप लगाए जा रहे हैं। मीना ने जो आरोप लगाए हैं, उनसे जुड़े कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। इस अवसर पर फजलुर्रहीम के अधिवक्ता एम ए खान ने कहा कि 1400 बीघा मंदिर माफी की जमीन बेचने के आरोप सरासर झूठे है। 

जामिया हिदायत के लिए जमीन पट्टेदारों से खरीदी गई है, जिसे राजस्व रिकॉर्ड में जामिया के नाम से दर्ज करवाया गया है। संपत्तियों का आज तक कोई बेचान नहीं किया गया। उन्होंने पुराने मामलों से जुड़े FIR की प्रति भी उपलब्ध कराइ |मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम ने आरोपों का पूरी तरह खंडन किया | आमेर और किशनपुरा में सिवायचक और पुलिस को आवंटित जमीनों पर कब्जा करने के आरोपों को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना फजलुर्रहीम ने बेबुनियाद बताया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव ने कहा कि जमीनों पर कब्जा करने के आरोप झूठे है। 

जमीयत उल हिदाया के सचिव मोहम्मद शोएब ने कहा कि हमने किसी भी वक्फ संपत्ति का बेचान नहीं किया है। आमेर और किशनपुरा में जिस 500 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के आरोप लगाए है वहां किसी प्रकार की कोई मुस्लिम कॉलोनी नहीं बसी हुई है। किरोड़ी के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। गौरतलब है कि किरोड़ी लाल मीणा ने पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव पर आमेर मंदिर माफी, सिवायचक, पुलिस विभाग को आवंटित सहित अन्य प्रदेशों की जमीन पर भी अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार