डॉ.कृति भारती को जस्टिस तेवतिया स्मृति नेशनल अवार्ड

० आशा पटेल ० 
जोधपुर। डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त एवं रोकथाम की साहसिक मुहिम के लिए जैविक भारत मिशन के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जस्टिस डी.एस.तेवतिया स्मृति नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। राजस्थान से चाइल्ड एंड ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट व एडवोकेट डॉ.कृति भारती को अवॉर्ड दिया गया। डॉ.कृति के व्यस्त होने के कारण से लेखिका गीतांजलि कृष्णा ने अवार्ड प्राप्त किया।

जैविक भारत मिशन की ओर से देश भर से अलग अलग क्षेत्रों में नामचीन शख्सियतों व संस्थान को चुना गया। जिसमे राष्ट्रीय विकास और बदलाव की नायिका टाइटल में पंजाब व हरियाणा के पूर्व चीफ जस्टिस डी.एस.तेवतिया स्मृति नेशनल अवार्ड 2024 के लिए वर्ल्ड टॉप 10 एक्टिविस्ट और बीबीसी 100 वूमेन सूची में शामिल सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती को चुना गया। वहीं कार्यक्रम में डॉ मल्लिका साराभाई, डॉ.सुनीता नारायण व अन्य को सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में मधुश्री तेवतिया, नीना राणा, झारखंड के पूर्व प्रमुख शासन सचिव डॉ प्रदीप कुमार, आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व डीन प्रो जगदीप छोकर, व्यवसायी रघु हरी डालमिया, आर्किटेक्ट राम कुमार, डॉ.वरुण आर्य और अन्य अतिथि मौजूद थे। डॉ.कृति भारती की बाल विवाह निरस्त और रोकथाम की साहसिक मुहिम से समाज में बड़ा बदलाव आने से कार्यक्रम में राष्ट्रीय विकास और बदलाव की नायिका का टाइटल देकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार