एफएमसी ने अम्ब्रिवा™ खरपतवार-नाशक लॉन्च किया

० योगेश भट्ट ० 
चंडीगढ़ : एफएमसी ने चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में गेहूँ के लिए अम्ब्रिवा™ खरपतवार-नाशक लॉन्च किया अम्ब्रिवा™ खरपतवार-नाशक में आईसोफ्लेक्स™ एक्टिव है, जो एक ग्रुप 13 हर्बिसाईड है। गेहूँ की फसलों के किसानों के लिए यह एक आधुनिक कार्यविधि द्वारा प्रचलित नया साधन है। अम्ब्रिवा™ खरपतवार-नाशक आईसोफ्लेक्स™ एक्टिव और मेट्रिब्यूज़िन का अनूठा मिश्रण है। अम्ब्रिवा™ खरपतवार-नाशक फलैरिस माईनर खरपतवार, जिसे ‘गुल्ली डंडा’ या ‘मंडूसी’ भी कहते हैं, के उगने की शुरुवाती अवस्था में ही उसे ढेर कर देने की गतिविधि और लम्बे समय की कार्यशीलता प्रदर्शित करता है। यह फसल-खरपतवार प्रतिस्पर्धा की अवधि में गेहूँ को महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है।

 रवि अन्नवरपु, प्रेसिडेंट - एफएमसी भारत और साउथ-वेस्ट एशिया ने कहा, ‘‘सम्पूर्ण पंजाब, हरियाणा और साथ ही उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के कुछ हिस्सों के गेहूँ किसानों के लिए फलैरिस माईनर खरपतवार बहुत बड़ी चुनौती है। ‘‘पिछले कुछ दशकों में इस घातक खरपतवार ने कई खरपतवार-नाशकों के खिलाफ प्रतिरोध विकसित कर लिया है, जिसकी वजह से किसानों के पास इसे नियंत्रित करने के साधन बहुत सीमित रह गए हैं और फसल की पैदावार प्रभावित हो रही है। एफएमसी द्वारा अम्ब्रिवा™ खरपतवार-नाशक पेश किए जाने से भारतीय किसानों को अब इस प्रतिरोध की समस्या को दूर करने का एक नवीन समाधान मिला है।’’

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास