Sensodyne ने ओरल हैल्थकेयर के नायकों की भूमिका के लिए उन्हें सम्मानित किया

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - हाउस ऑफ Haleon (पूर्व में GlaxoSmithKline Consumer Healthcare) ने देश में एक इनोवेटिव डिजिटल कैंपेन शुरू किया है, जिसमें एआई का उपयोग करके पूरे देश में डेंटिस्ट्स के वीडियो बनाए गए हैं। इन वीडियो में ओरल हैल्थ में सुधार लाने और लोगों के दैनिक अनुभव खुशनुमा बनाने में उनकी भूमिका प्रदर्शित की गई है।

इस अभियान के लिए एआई की मदद से डेंटिस्ट्स के 3800 कस्टमाईज़्ड वीडियो बनाए गए हैं, जो उन्हें ‘डॉक्टर्स ऑफ जॉय’ के रूप में सम्मानित करते हैं। ये वीडियो लोगों की ओरल हैल्थ की समस्याओं को ठीक करके उन्हें खुशी के क्षण प्रदान करने और खुशी फैलाने में डेंटिस्ट की भूमिका के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं। ये वीडियो विभिन्न शहरों में साझा किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों के जीवन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करना है। ये वीडियो देश के 800 पिनकोड्स में वितरित किए जाएंगे, साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रसारित किए जाएंगे, जो मेट्रो, टियर 1 और टियर 2 शहरों के 3.8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचेंगे।

Haleon में कैटेगरी लीड- ओरल हैल्थकेयर, किश्लय सेठ ने कहा, ‘‘Sensodyne में हम लोगों को स्वस्थ और खुशनुमा जीवन प्रदान करने में डेंटिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हैं। इस विश्व डेंटिस्ट दिवस के अवसर पर हम लोगों के जीवन में खुशी लाने के लिए डेंटिस्ट्स को सम्मानित करना और उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं। व्यक्तिगत वीडियो बनाकर हमारा उद्देश्य हर डेंटिस्ट के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें यह दिखाना है कि वो लोगों के ओरल स्वास्थ्य एवं संपूर्ण सेहत में सुधार लाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’

ये वीडियो दिलचस्प डिजिटल अभियानों द्वारा ओरल हैल्थ में सुधार लाने के Sensodyne के निरंतर प्रयासों को आगे बढ़ा रहे हैं। इन व्यक्तिगत वीडियो के अलावा सेंसाडाईन ने चार शॉर्ट फिल्में भी रिलीज़ की हैं, जिनमें लोगों को जीवन के बहुमूल्य क्षणों का आनंद लेने में समर्थ बनाने की डेंटिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास