मुकेश अंबानी दुनिया के 100 ताकतवर उद्योगपतियों की फॉर्च्यून लिस्ट में इकलौते भारतीय

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : मुकेश अंबानी एक बार फिर देश के ही नहीं दुनिया के पावरफुल बिजनेसमैन हैं। फॉर्च्यून मैगजीन के पावरफुल बिजनेसमैन 2024 की लिस्ट में शामिल होने वाले मुकेश अंबानी अकेले भारतीय हैं। सूची में भारतीय मूल के अन्य छह व्यक्ति भी शामिल हैं जो विदेशों में बसे हैं। ये व्यक्ति बड़े व्यवसायों के संस्थापक, मुख्य कार्यकारी और नवप्रवर्तक हैं। फॉर्च्यून ने हाल ही में बिजनेस वर्ल्ड के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मुकेश अंबानी को 12वां स्थान मिला है।

मुकेश अंबानी रिलायंस समूह के मालिक हैं और उनका शुमार देश के सबसे बड़े कारोबारियों में होता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा कर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। जियो को लॉन्च कर उन्होंने देश के टेलीकॉम सेक्टर की शक्ल बदल दी है। देश के डिजिटाइजेशन से विकास को भी बढ़ावा मिला है। रिटेल क्षेत्र में भी कंपनी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर भी कंपनी जोर शोर से काम कर रही है।

फॉर्च्यून पावरफुल बिजनेसमैन लिस्ट 2024 में मुकेश अंबानी के अलावा, दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क पहले तो एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सत्या नडेला तीसरे, वॉरेन बफे चौथे और जैमी डीमन 5वें पायदान पर हैं। टिम कुक को सूची में 6ठां स्थान मिला है वहीं मार्क जुकरबर्ग 7वें और सैम अल्टमन 8वें सबसे पावरफुल बिजनेसमैन हैं। मैरी बारा और सुंदर पिचाई क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी से ठीक पहले यानी 11वें पायदान पर ऐमज़ॉन के जेफ बेज़ोस हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड