कैरम को उम्‍मीद है कि मुंबई का उसके कुल फ्लीट तथा राजस्‍व में 20% योगदान होगा

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई : कैरम मुंबई में उबर के साथ भागीदारी में अपने नेटवर्क का विस्‍तार कर रही है। यह विस्‍तार मांग एवं आपूर्ति के बीच मौजूद बड़े अंतर और शहर में गाडि़यों की प्रतीक्षा अवधि होने के कारण किया गया है। इससे कैरम को भारत की आर्थिक राजधानी में अपनी सेवाएं स्‍थापित करने के लिये एक रणनीतिक अवसर मिल रहा है और मुंबई के लोगों की पहुँच तथा सुविधा भी बढ़ेगी। कारदेखो ग्रुप के रणनीतिक निवेश एवं सहयोग से कैरम भारत के फ्लीट मैनेजमेंट सेक्‍टर का कायाकल्‍प करने की दिशा में बढ़ रही है।

कैरम की लंबी अवधि की विकास करने की रणनीति में यह विस्‍तार एक महत्‍वपूर्ण चरण है। कंपनी को उम्‍मीद है कि आने वाले वर्षों यह क्षेत्र उसके कुल फ्लीट एवं रेवेन्‍यू में 20% योगदान देगा। मुंबई में कैरम के आने से बाजार में उसकी स्थिति तो मजबूत होगी ही, महत्‍वपूर्ण मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों में एक सुदृढ़ एवं स्‍थायी नेटवर्क बनाने के उसके बड़े लक्ष्‍य में सहयोग भी मिलेगा।

कैरम के फाउंडर करण जैन ने कहा, ‘‘यह विस्‍तार फ्लीट मैनेजमेंट सेक्‍टर में क्रांति लाने के लिये हमारी यात्रा में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। हमें अपना परिचालन बढ़ाने पर पूरा भरोसा है। हम अपनी सर्विस को बेहतर बनाने, ड्राइवरों की भलाई तथा स्‍थायी पद्धतियों पर अपना फोकस बरकरार रखेंगे। हम सिर्फ बड़े आंकड़े हासिल नहीं करना चाहते हैं, बल्कि पूरे मोबिलिटी सिस्‍टम पर लंबे समय तक के लिए सकारात्‍मक असर छोड़ना चाहते हैं, ताकि ग्राहकों और ड्राइवरों को समान रूप से फायदा हो।‘’

कंपनी मौजूदा बाजारों में भी अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है। दिसंबर 2024 तक कैरम के मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में मिलाकर वाहनों की संख्‍या 1200 तक पहुंचने की उम्‍मीद है। इस तरह, उसका परिचालन काफी बढ़ जाएगा। क्षेत्रीय आधार पर वृद्धि की यह योजना वित्‍त-वर्ष 2025 के अंत तक भारत के प्रमुख शहरों में 1500 वाहन चलाने के लिये कैरम के लक्ष्‍य का एक हिस्‍सा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार