यू.ई.एम विश्वविध्यालय के जयपुर कैंपस में "मेगा जॉब मेला-2024 " का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर |  “यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट” (यू.ई.एम), जयपुर में  विश्वविध्यालय के जयपुर कैंपस में विशाल "मेगा जॉब मेला-2024 " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का  शुभारंभ डॉ. अरुण अग्रवाल- , जगदीश सोमानी - अध्यक्ष वीकेआई असोसिएशन , राजेश जांगिड़ -पुलिस उपअधीक्षक गोविंदगढ़, कौशल विकास , रोजगार और उद्यमिता विभाग की और से श्रीमती नवरेखा- उप निदेशक, यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर की ओर से वाईस चांसलर प्रो डॉ बिस्वेजॉय चटर्जी, रजिस्ट्रार डॉ प्रदीप कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
यूनिवर्सिटी उप निदेशक -प्रोजेक्ट संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया की " मेगा जॉब मेला-2024" में राजस्थान व राजस्थान के बाहर से आयी हुई 68 कंपनियों ने सम्पूर्ण राजस्थान भर से आये हुए करीब 2507 बेरोजगार युवाओ में से लगभग 726 युवाओं को चयनित किया। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट द्वारा रोजगार मेंले में आये हुए बेरोजगार युवाओ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग 15 पृथक पृथक काउंटर बनाये गए। रजिस्ट्रेशन के लिए फैकल्टी, स्टाफ व रोजगार डिपार्टमेंट के साथ साथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थिओं ने सहयोग किया। 
यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रो डॉ बिस्वेजॉय चटर्जी ने बताया की यह रोजगार मेला देश के सबसे बड़े प्लेसमेंट अवसरों में से एक है, जहाँ देशभर से आयी हुई शीर्ष कंपनियां एक ही छत/प्लेटफॉर्म के नीचे फ्रेशर्स/बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, साथ ही डॉ चटर्जी ने कहा की यूनिवर्सिटी हर साल कैंपस में मेगा जॉब मेला का आयोजन करता रहता है जहाँ प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जाते है और यूनिवर्सिटी स्वयं के स्तर पर भी प्लेसमेंट के क्षेत्र में मुकाम हांसिल कर चुकी है।

यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट विभाग के सीनियर उप निदेशक -कॉर्पोरेट रिलेशन्स -अनीश विश्वनाथ ने बताया रोजगार मेले में चयनित होने वाले बेरोजगार युवा इंजीनियरिंग , पॉलिटेक्निक ,आईटीआई , डिप्लोमा, स्नातक, आदि से संबंदित क्षेत्रों से थे। "मेगा जॉब मेला-2024" में शामिल होने वाले विद्यार्थिओं की एंट्री नि: शुल्क रखी गयी है । रोजगार मेले में आने वाली कंपनियों में से कुछ इस प्रकार हैं: - इंफोसिस, बोरोसिल लि, इन्सोलेशन एनर्जी लि, सनरैज इमेज टेक्नोलॉजी प्राइवेट लि, यू बाई टेक्नोलॉजी लि, डब्लू थ्री एरा वेबटेक्नोलॉजी प्राइवेट लि, राजेश मोटर्स, के पी ऑटोमोबाइल , ऐक्सिस बैंक, ऐ यू स्माल फाइनेंस बैंक, एस बीआई लाइफ, प्री डस्क टेक्नोलॉजी प्राइवेट लि, सरकुलांट्स, 

क्वेस कॉर्प लि, सिम्बार्क , दराज महल पैलेस, त्रिमूर्ति कोलोनाइजर्स एंड बिल्डर्स , यशस्वी ग्रुप, एडेक्को, कार देखो, फ्यूचर जनरली, इन्नोवसौर्स, साल्ट लेक , पुखराज हेल्थ केयर, अनुसूचितजाति जनजाति व विशेष योग्यजनों हेतु नेशनल कर्रिएर सर्विस सेंटर, राजस्थान कौशल एंड आजीविका विकास निगम, महिला एवं औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि थे और इनका वेतन भी अधिकतम लगभग 6.80 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक दिया गया है ।

रोजगार मेले में कौशल विकास , रोजगार और उद्यमिता विभाग के चंद्रप्रकाश मीणा, अविनाश कासलीवाल, चंद्रभान चारण , योगिता वर्मा, रजनीश खालवा एंव रजनी गोयल के साथ यूनिवर्सिटी की और से प्लेसमेंट विभाग के सचिन पांडेय, शंकर सिंह, राजा सरकार, नेहा कुमारी, एडमिशन विभाग के आशुतोष गौतम, सभी विभागों के प्रमुख, स्टाफ के सदस्य व शिक्षकगण भी शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत