जयपुर सिल्वर शो का आयोजन 23 से 25 नवम्बर तक सीतापुरा JECC में

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अधिकाश इंटरनेशनल की ओर से सीतापुरा के जेईसीसी में 23 से 25 नवम्बर तक जयपुर सिल्वर शो-2024 का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजू मंगोडीवाला ने कहा कि छोटे- बड़े सभी शहरों के बायर्स के लिए यह शो उपयोगी साबित होगा, उन्हें यहां नए बिजनेस ट्रेंड की जानकारी मिल सकेगी। कैलाश मित्तल ने कहा कि जयपुर में सिल्वर शो पहली बार हो रहा है, इसलिए सभी ज्वैलर्स को शो का उत्साह से इसका इंतजार है।

 मातादीन सोनी ने कहा कि पहली बार में शो के आयोजन में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन आने वाले समय में यह एक ब्रांड के तौर पर पहचान बनाएगा। इसके आयोजक सुनील कुमार, मनीष सिंह और मुकेश कमल का कहना है कि रत्‍न नगरी जयपुर में पहली बार खासतौर पर सिल्वर यानी चांदी के आभूषण, ऑरनामेंट और अन्य आइटम के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश- विदेश के एग्जीबिटर्स और बायर भाग लेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास