राइजिंग राजस्थान 'आईटी एवं स्टार्टअप प्री-समिट' में 43 कंपनियों से 6052 करोड़ के एमओयू

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य है। कर्नल राठौड़ 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के संदर्भ में 'आईटी और स्टार्टअप प्री-समिट' में संबोधन दे रहे थे। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय उद्योग परिसंघ के तत्वावधान में आयोजित हुए इस प्री-समिट में तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में 43 कंपनियों के साथ 6052 करोड़ के एमओयू किए गए। साथ ही डिजिटल राजस्थान यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा और 145 स्टार्टअप को दिए जाने वाले 5.65 करोड़ रुपए की फंडिंग के चेक की प्रतिकृति का अनावरण भी किया गया।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के संबंध में जिस भी देश की यात्रा की है, वहां से उन्हें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने निवेशकों से राजस्थान के आईटी एवं नवाचार के क्षेत्र में निवेश करने की अपील करते हुए कहा कि राजस्थान ऐसा राज्य है, जो देश में रेलवे के मामले में दूसरे स्थान पर, सड़क नेटवर्क के मामले में तीसरे स्थान पर है और यहां वर्ष में 320 दिन खुला मौसम रहता है। साथ ही, रिन्यूएबल एनर्जी और पर्यटन के मामले में भी राज्य पहले स्थान पर है। इसी वजह से राजस्थान निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की शासन सचिव अर्चना सिंह ने प्री-समिट की भूमिका बताते हुए कहा कि विभाग राजस्थान के 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन' में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विभाग के आईस्टार्ट, आरकेट एवं अटल इनोवेशन स्टूडियो जैसे नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग नागरिक सेवाओं के संदर्भ में डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के मामले में भी अग्रणी है।
पहले सत्र में 'बिल्डिंग राजस्थान एज एन आईटी एंड इनोवेशन हब' विषय पर तकनीकी विशेषज्ञों ने विचार—विमर्श किया।

 डाटा इंजिनियर्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ अजय डाटा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत तेजी से विकसित हो रही है। बीआईएसआर के ईडी प्रोफेसर पूर्णेंदु घोष ने कहा कि भारतीय विद्यार्थी प्रतिभा के धनी हैं। उन्हें उचित प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है। थ्रिलोफिलिया की सह-संस्थापक चित्रा गुरनानी डागा ने भी स्टार्टअप की सफलता के लिए इकोसिस्टम और टेलेंट पूल को आवश्यक माना। मेटाक्यूब सॉफ्टवेयर के सह-संस्थापक पारिजात अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी जिस तरह स्वरूप ले रही है, 

उसे देखते हुए पारदर्शिता और विनियमन का महत्व बढ़ गया है। सेंटर फॉर एंटरटेनमेंट आर्ट्स के सह-संस्थापक दिवाकर गांधी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ एथिक्स को जोड़ने का सुझाव दिया। गिरनार सॉफ्टवेयर (कार देखो) के सह-संस्थापक अनुराग जैन, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी और एनवीडिया के निदेशक, दक्षिण एशिया गणेश महाबला ने भी संबोधित किया। तकनीकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 43 कंपनियों के साथ 6052.09 करोड़ रुपए के एमओयू हुए। राजस्थान में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए वित्तीय, शैक्षणिक संस्थाओं और कॉर्पोरेट भागीदारों के साथ इन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने डिजिटल राजस्थान यात्रा की वेबसाइट को लॉन्च किया और डिजिटल राजस्थान यात्रा 2024 को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और आईस्टार्ट के सहयोग से इंक42 की पहल है, जिसका उद्देश्य राजस्थान में आमजन और और स्थानीय व्यवसायों के जीवन पर इंटरनेट और प्रौद्योगिकी के असर को उजागर कर डिजिटल राजस्थान की छवि को प्रस्तुत करना है। यह यात्रा जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और भरतपुर से होकर गुजरेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत