ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर समारोह में 80 वर्ष आयु के करीब 40 ज्वैलर्स सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। ज्वैलर्स के देश के सबसे पुराने संगठनों में से एक, ज्वेलर्स असोसिएशन जयपुर की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में जयपुर के 80 वर्ष से अधिक आयु के करीब 40 प्रमुख ज्वेलर्स को जवाहरात उद्योग रत्न के रूप में सम्मानित किया गया । 1927 में शुरू हुए इस संगठन का यह पहला मौका है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जयपुर के ज्वेलर्स को उनके जवाहरात क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले ज्वैलर्स में विमल चंद सुराणा, नवरतन कोठारी, रामदास सौंखिया, राजमल चोरड़िया, निर्मल दूगड़, रामकिशन जाजू सहित अनेक दिग्गज जौहरी शामिल थे, जिनका एसोसिएशन कार्यकारिणी ने सम्मान किया।
ज्वैलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सोंखिया ने बताया कि कि विभिन्न मापदंडो के आधार पर असोसिएशन की ओर से भविष्य में भी ज्वेलर्स को सम्मानित किया जाता रहेगा और इस तरह के आयोजन लगातार होंगे । असोसिएशन के मंत्री नीरज लूणावत ने कहा कि असोसिएशन के माध्यम से 40 वर्ष से कम आयु के 300 युवा ज्वैलर्स को अब तक ज्वैलर्स यूथ विंग से जोड़ा जा चुका है। ये ज्वैलर्स युथ विंग के माध्यम से आपसी तालमेल और व्यापार वृद्धि के प्रयास कर रहे हैं।

इस समारोह की एक खास बात यह भी रही की कारीगरों की कमी से जूझ रहे जवाहरात उद्योग के लिए कारीगरों के ट्रेनिंग प्रोग्राम स्पार्कल के लिए IIGJ, JJS, सीतापुरा जेम्स एंड ज्वेलर्स इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर में करार हुआ।स्पार्कल के माध्यम से 25 लोगों के बैच से ट्रेनिंग की शुरुआत होगी। बाद में मांग के अनुसार बैच की संख्या और ट्रेनिंग में रुचि रखने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत