अमर शहीद रविन्द्र सिंह रावत - पोलू भाई के बलिदान का कर्ज राज्य कभी चुका नहीं पायेगा - अभिनव थापर

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून - देहरादून नगर निगम के रायपुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 56 क्षेत्र के नेहरू कालोनी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीद रविन्द्र सिंह रावत - पोलू भाई - की जयन्ती पर कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी के प्रयास से शहीद पोलू स्मारक का निर्माण किया गया और अब हर वर्ष शहीद पोलू की जयंती के कार्यक्रम मनाया जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने अमर शहीद पोलू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की यह उत्तराखंड राज्य 42 शहादतों और असंख्य मातृशक्ति, बुजुर्गों, युवाओं के संघर्षों की देन है। पहले हमने राज्य बनाने के लिये संघर्ष किया, अब हम राज्य बचाने का संघर्ष कर रहे हैं।
पोलू भाई के स्मारक को बनाने व उनकी जयन्ती को हर वर्ष मानने के लिए क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी को साधुवाद। कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी ने बताया कि अमर शहीद को श्रद्धांजलि देकर क्षेत्रवासी अमर शहीद रविंद्र सिंह रावत - पोलू भाई को पुष्प अर्पित कर नमन करतें है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, संयोजक पार्षद अमित भंडारी, संजय बहादुर सिंह, पुष्पा रतूड़ी, हृषिता भंडारी, धनेश्वरी नौटियाल, गीता रावत, नीलम जुनेजा, शशि पंवार, सुरजीत शर्मा, प्रदीप जोशी, महेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र पोखरियाल, बब्बन सती, रिपु दमन सिंह, नवीन रमोला, रावत, वीरेंद्र पोखरियाल, बब्बन सती, रिपु दमन सिंह, नवीन रमोला, विजयपाल रावत आदि ने भाग लिया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड