वनतारा’ ने बचाए तीन अफ्रीकी हाथी : अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है

० आशा पटेल ० 
जामनगर गुजरात । तीन अफ्रीकी हाथियों को ट्यूनीशिया से बचा कर गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में लाया गया है। 28 से 29 वर्ष के इन हाथियों में दो मादा और एक नर हाथी है। अनंत मुकेश अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा, दुनिया के प्रतिष्ठित वन्यजीव बचाव केंद्रों में से एक है। वनतारा से ट्यूनीशिया के एक निजी चिड़ियाघर ने संपर्क किया था, जो खराब वित्तीय हालात के कारण हाथियों के आहार, आवास और पशु चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहा था। 
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत हाथियों को एक चार्टर्ड कार्गो विमान से भारत लाया गया है। वनतारा अब इन अफ्रीकी हाथियों का नया घर होगा। ट्यूनीशिया के चिड़ियाघर फ्रिगुइया पार्क ने लागत कम करने के लिए तीनों अफ्रीकी हाथियों को हटाने का निर्णय कर लिया था। अचटम, कानी और मीना नाम के इन हाथियों को वापस जंगल में छोड़ना संभव नहीं था। वनतारा में अफ्रीकी हाथियों की चिकित्सीय जांच में पता चला कि तीनों कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में वनतारा में उनको ऐसा माहौल दिया जाएगा जो उनके वन्य क्षेत्र से मिलता-जुलता होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार