भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन कर रहा है प्रतिभाग

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 43वें भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 (IITF) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखण्ड राज्य का पैवेलियन स्थापित किया गया हैं। ऋतु खण्डूरी विधानसभा अध्यक्षा, उत्तराखण्ड सरकार एवं सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड पैवेलियन का भ्रमण किया गया। इस अवसर विधानसभा अध्यक्षा एवं सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रगति मैदान में स्थापित उत्तराखण्ड पैवेलियन में लगे राज्य के स्टार्टअप, हथकरघा एवं हस्तशिल्प एवं 

लघु उद्यम उत्पादों के अतिरिक्त पैवेलियन में स्थापित विभागीय स्टॉल हिमाद्रि इम्पोरियम, देहरादून उत्तराखण्ड बांस एवं रेशा विकास परिशदए देहरादून उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, देहरादून, उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद, देहरादून के स्टॉलों का भी भ्रमण किया गया एवं उनके द्वारा राज्य के स्टॉलों में लगे विभिन्न प्रकार के उत्पादों की सराहना की गयी। इस वर्ष भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम “विकसित भारत@2047 (Viksit Bharat @2047)” पर आधारित है मेले में फोकस राज्य झारखंड और भागीदार राज्यों में बिहार और उत्तर प्रदेश के रूप में प्रतिभाग कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत