आदर्श ग्राम नागेपुर में महिला हिंसा के खिलाफ रैली निकाली

० आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद । वाराणसी । प्रधानमंत्री आदर्श गाँव नागेपुर में महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा की शुरुआत किया गया. लोगों ने महिला हिंसा,लैंगिक भेदभाव के खिलाफ गांव में रैली निकाली. रैली में स्कूली बच्चे,किशोरी लड़कियां और गांव के लोग चुप नही रहना है ,हिंसा नही सहना है ,बाल विवाह बंद करो ,महिला हिंसा बन्द करो ,दहेज प्रथा पर रोक लगाओ ,यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के तहत लोक समिति व आशा ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक मनाए जाने वाले पखवाड़े का संदेश हैं 'भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनायेंगे।'
इस अवसर पर महिला संगठन की अनीता ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की बात करना जरूरी है और हम सबको मिलकर इसको दूर करना है। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि हमें पुरुष प्रधान ढांचागत व्यवस्था को भी बदलना है। हम सबको ये निर्णय लेना है कि अब और हिंसा नहीं सहेंगे। हमें प्रश्न पूछने की आदत डालनी चाहिए। महिलाओं को जागरूक रहने और हिंसा का विरोध करने की जरूरत है। हमें अंधविश्वास को तोड़ने की जरूरत है क्योंकि वे भी हिंसा का साधन बनते हैं।

इस अवसर पर नंदलाल मास्टर, सुनील मास्टर,ज्योति, मनीषा,आशीष, श्यामसुन्दर, मधुबाला, पंचमुखी, मनजीता, सीमा, अनीता, मनीष,आशा,आशीष,विद्या, शमा बानो,आशा सामाजिक स्कूल के बच्चे किशोरी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र नागेपुर की किशोरी लड़कियां और गाँव के लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड