ओल्ड राजापुरी में सीवर जाम,महीनों से भरा है डेढ से दो फुट गंदा पानी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-3 के मधु विहार वार्ड (वार्ड नंबर-136) स्थित ओल्ड राजापुरी में लोगों का जीना दुभर हो गया है। यहां पर सीवर जाम से लोग कई माह से परेशान है। आलम यह है कि सड़क पर डेढ से दो-दो फुट गंदा पानी जमा होने के कारण लोग घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। स्थानीय निवासी निर्मल ने बताया कि किसी तरह लोग दफ्तर जा पाते हैं, लेकिन जब वह रात में घर लौटते हैं तो उन्हें सड़कों पर और भी ज्यादा गंदा पानी भरा मिलता है। बदबू से लोगों का बुरा हाल है। घर के अंदर भी बदबू चली जाती है, इस वजह से लोगों को दस्त और उल्टियां लगते रहते हैं। 

हर घर में कोई न कोई बीमार है। खास कर बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं इसके शिकार हो रहे हैं। शाम होते ही मच्छरों का आतंक है। पूरा दिन में पानी में मल तैरता रहता है। सड़कों पर काई तक जम गई है। इस बाबत दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई लेकिन वह आंख मूंदे हुए है। हर दिन कोई न कोई बहाना कर इसे टाल जाते हैं।

स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि अगर इसे साफ नहीं करवाया गया तो महामारी फैलने की आशंका है। इस संदर्भ में फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने इस बाबत जल बोर्ड के अधिशासी अभियंता से निवेदन किया है कि यहां के सीवर जाम को तत्काल ठीक कराया जाए लेकिन आज तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है। 

सोलंकी ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से नियम है कि किसी भी शिकायत का निपटारा बारह घंटे में होनी चाहिए लेकिन डेढ महीने भर बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी को इस समस्या से कोई मतलब नहीं है। सोलंकी ने जलबोर्ड के सीईओ तथा उपाध्यक्ष से मांग की है कि इसे तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाय और अधिकारियों पर जांच कराया जाय कि कहां से ये गड़बड़ी हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड