पीएनबी ने शुरू किया एनआरआई ग्राहक सेवा केंद्र

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली | पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 24x7 एनआरआई ग्राहक सेवा केंद्र के साथ-साथ बैंकिंग सुविधा को बढ़ाने और अपने अनिवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने हेतु नई वित्तीय सेवाओं का एक व्यापक सेट लॉन्च किया है। इन पेशकशों का अनावरण बैंक के भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू, डीएफएस के संयुक्त सचिव श्री पंकज शर्मा, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल, तथा कार्यकारी निदेशकों कल्याण कुमार, बिनोद कुमार, एम. परमशिवम और बिभु प्रसाद महापात्रा की उपस्थिति में किया गया।

7 देशों में अनिवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों के लिए पीएनबी ने विस्तारित टोल-फ्री नंबर, डोरस्टेप डॉक्यूमेंट पिकअप सुविधा, एनआरआई ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग, FCNR-(B) फॉरवर्ड लिंक्ड प्रीमियम डिपॉजिट स्कीम,50 विशेष एनआरआई सेवा शाखाएँ, एनआरआई नेविगेटर - FAQ के साथ एक व्यापक गाइड और एनआरआई ग्राहकों की सुविधा के लिए नई वेबसाइट जैसी सेवाएं शुरू की हैं।
यह लॉन्च दुनिया भर के ग्राहकों को सुलभ, व्यक्तिगत और निर्बाध बैंकिंग समाधान प्रदान करने हेतु पीएनबी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बैंक के फोकस को मजबूत करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास