ज्वैलर्स एसोसिएशन यूथ विंग द्वारा "Next Gen Meet" का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | मालवीय नगर में ज्वैलर्स एसोसिएशन यूथ विंग द्वारा "Next Gen Meet" का एक आयोजन किया गया | ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सौंखिया ने बताया कि यह इंटरएक्टिव मीटिंग युवाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की गई थी जहां वे एक दूसरे से परिचित हो सकें और अपने व्यावसायिक विकास के लिए बातचीत कर सकें। इस मीटिंग का उद्देश्य युवाओं को एक साथ लाना और उन्हें उनके व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।
एसोसिएशन के मानद मंत्री नीरज लुणावत ने बताया कि यह मीटिंग बहुत ही सार्थक रही और इससे उपस्थित युवाओं में एक नयी सोच का विकास हुआ। आने वाले समय में यह मीटिंग जवाहरात व्यवसाय के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी । JAY के संयोजक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 94 युवाओं ने भाग लिया और मीटिंग के दौरान और बाद में ज्वैलर्स असोसिएशन और यूथ विंग टीम की इस पहल से सभी प्रतिभागी उत्साहित नज़र आये।  इसका कोई अतिरिक्त सदस्यता शुल्क नहीं है, गुप्ता ने बताया कि हम उन सभी सदस्यों से अनुरोध करते हैं, जो 40 वर्ष से कम उम्र के हैं, वे JAY की सदस्यता लें और इसके कार्यक्रमों से जुड़कर नये अवसरों का लाभ उठाएँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास