जेजेएस में 50,000 विजिटर्स ने की शिरकत : आगामी 19 से 22 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर सीतापुरा में आयोजित चार दिवसीय 'द दिसंबर शो' यानि जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) का 20वां संस्करण समारोह के साथ समापन हुआ। शो में लगभग 50,000 विजिटर्स ने शिरकत की। प्रत्येक वर्ष की तरह, आयोजकों और प्रदर्शकों को इस वर्ष भी मिल रही उत्साही और सकारात्मक प्रतिक्रिया से अपार संतोष हुआ,जिससे शो के सफल संस्करण को और भी शानदार बना दिया। इस वर्ष के शो में भाग लेने वाले सभी व्यापारियों, डिजाइनरों और ज्वेलरी प्रेमियों ने कार्यक्रम की सराहना की। शो ने न केवल भारतीय बाजार को बल्कि अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों का भी ध्यान आकर्षित किया। 
इसके साथ ही शो ने स्थानीय कला और शिल्प को प्रमोट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे जयपुर की पारंपरिक और समकालीन ज्वैलरी डिजाइनों को वैश्विक मंच पर पहचान मिली। इस अवसर पर जेजेएस के चेयरमैन विमल चंद सुराणा ने कहा कि जयपुर ज्वैलरी शो इस वर्ष नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। इस बार के शो में न सिर्फ अब तक के सबसे अधिक बूथ लगाए गए हैं, बल्कि खरीदारों की रिकॉर्ड संख्या भी दर्ज की गई है। यह एग्जीबिटर्स के साथ-साथ बायर्स के लिए भी एक उल्लेखनीय मंच बना हुआ है, जो इस शो से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहतरीन व्यावसायिक अवसर सुनिश्चित करता है।
जेजेएस के मानद सचिव राजीव जैन ने कहा कि जेजेएस के चार दिनों में करीब 50,000 लोगों ने उपस्थिति दर्ज की गई। इनमें 7,915 बाहरी और 593 अंतरराष्ट्रीय रजिस्ट्रेशन शामिल थे। हांगकांग, अमेरिका, रूस, आर्मेनिया, जॉर्जिया, यूएई, कजाकिस्तान, तुर्की व उज्बेकिस्तान सहित विश्व भर से आए खरीदारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और व्यापक व बेहतर बना दिया है, जिससे जयपुर की स्थिति ज्वैलरी के बेहतरीन केंद्र के रूप में और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि जेजेएस का आगामी संस्करण 19 से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

जेजेएस प्रवक्ता अजय काला ने समापन समारोह का संचालन किया। उन्होंने कहा कि इस बार जेजेएस व्यवसाय के साथ-साथ प्रबंधन की दृष्टि से भी अब तक का सबसे बेहतरीन शो रहा है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सबसे व्यापक और उपयोगी शो रहा। उन्होंने शो की सफलता के लिए सभी प्रदर्शकों, विक्रेताओं और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में इस आयोजन से जुड़े वेंडर्स को उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह दिए गए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत