पिंक सिटी प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकारों के आजीवन अधिस्वीकरण कार्ड जारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय और जयपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों द्वारा अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण कार्ड नवीनीकरण का कैम्प आयोजित किया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं महासचिव योगेन्द्र पंचौली ने बताया कि दो दिवसीय शिविर के प्रथम दिन राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के उपनिदेशक रजनीश शर्मा की उपस्थिति में पत्रकारों के अधिस्वीकरण कार्ड का नवीनीकरण किया गया।
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय से अनिल सोनी, मनोज कुमार माहेश्वरी ,चन्द्रकान्त शर्मा, महेश शर्मा, मनोज मीणा, विकास शर्मा, साथ ही जयपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से चारू मीणा, अनिल सैनी ने सहयोग किया। शिविर में 75 साल के अधिस्वीकृत स्वतंत्र पत्रकारों को आजीवन अधिस्वीकरण कार्ड जारी किए गए।
प्रथम दिन सैकड़ो पत्रकारों के कार्ड का नवीनीकरण किया गया। शिविर का आयोजन सोमवार 23 दिसम्बर को भी जारी रहेगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुर्जर, कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, शालिनी श्रीवास्तव, संजय गौतम आदि उपस्थित रहे | केम्प में वरिष्ठ पत्रकार एवं युवा पत्रकारों ने अपने अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास