डॉ.डी आर माल्या व संतोष मीरवाल “मिथिला ग्लोबल अवार्ड” से सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर, । मधुबनी बिहार में अयाची नगर युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित ग्लोबल यूथ कानक्लेव व मिथिला ग्लोबल अवार्ड समारोह में राजस्थान राज्य से समाजसेवी आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या व संतोष कुमार मीरवाल को मिथिला ग्लोबल अवार्ड से नवाजा गया । यह सम्मान मुख्य अतिथि पद्मश्री शिवन पासवान के हाथों दिया गया । इस अवार्ड के लिए प्रत्येक राज्य से एक व्यक्ति का चयन किया गया और राजस्थान से डॉ. माल्या व मीरवाल को चुना गया ।
समारोह में देश भर से कुल 15 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । डॉ. माल्या मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हैं और संतोष कुमार मीरवाल वुमन पावर सोशलिटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक हैं । उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए डॉ. माल्या व मीरवाल को इससे पूर्व भी अनेक संस्थाएँ सम्मानित कर चुकी है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार