पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस - दिया कुमारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी परिसर में शुरू हुए "राइजिंग राजस्थान"9-10-11 दिसंबर में "विषय एम्ब्रेसिंग डायवरसिटी- प्रमोटिंग इनक्लूसिव टूरिज्म" विषय पर संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मुख्य आतिथ्य के रुप में उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपस्थित निवेशकों, अतिथियों, ट्रेवल राइटर्स, ब्लॉगर्स व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए पर्यटन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख किया। 
साथ ही कहा कि राजस्थान को वैश्विक पटल पर सभी का पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा।  पर्यटन केवल व्यवसाय का जरिया नहीं है, यह हमारी संस्कृति और हमारे अनुभवों को साझा करने का माध्यम है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान उपस्थित सभी लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का लक्ष्य प्रदेश में रिपीट टूरिज्म को बढ़ावा देना है । उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए की राज्य में राजस्थान आने वाला पर्यटक यहां पुनः पर्यटन के लिए आए, इसके लिए हमें नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देते हुए, पर्यटकीय सुविधाओ का विस्तार करना होगा।
दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का फोकस मार्केटिंग व प्रमोशन रहेगा, जिसमें नई टैक्नोलॉजी का खासा योगदान रहेगा। दिया कुमारी ने यह संदेश दिया कि राइजिंग राजस्थान जैसे आयोजन महज आयोजन ही नहीं है, यह विकास की दिशा में बढ़ने की सतत प्रक्रिया है, जो निरंन्तर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को नई बुलन्दियों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था और समाज को जोड़ने का माध्यम होना चाहिए। हमारी सरकार का भी यही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को रोजगार और व्यापार के बेहतर अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि

राजस्थान का पर्यटन तभी आगे बढ़ेगा, जब हम सब मिलकर काम करेंगे, नए विचारों को अपनाएंगे और सभी को इसका हिस्सा बनाएंगे। उन्होंने राइजिंग राजस्थान के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी का भी आभार किया।
 बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में एक्सपीरियेंशनल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं साथ ही घरेलू पर्यटक हमारे पर्यटन की नींव हैं। राजस्थान में एक्सपीरियेंशनल टूरिज्म के साथ आध्यात्मिक पर्यटन भी जुड़ा है। हमारा प्रयास घरेलू पर्यटकों पर भी होना चाहिए। 

 वक्ताओं के रूप में कवि व अभिनेता शैलेश लोढ़ा, अभिनेता नकुल मेहता, पर्यटन विशेषतज्ञ अंजलि भरर्तहरि रवि व नेहा अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार की विविधताएं देखने को मिलती हैं वह देश के किसी अन्य प्रदेश व विदेश में नहीं मिलती। ऐसे में हम सभी को प्रदेश पर्यटन को देश व दुनिया में नंबर बनाने के लिए सामहूकि प्रयास करने होंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री और पर्यटन शासन सचिव रवि जैन को के कार्य को सराहते हुए भारत में राजस्थान की पर्यटन क्षेत्र में असीम विविधताओं का वाइल्डलाइफ से लेकर एडवेंचर तक सभी का उल्लेख किया।
\
राइजिंग राजस्थान में पर्यटन सचिव रवि जैन ने राजस्थान पर्यटन के बारे मे जानकारी के साथ निवेश की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इससे पूर्व पर्यटन सचिव द्वारा केंद्रीय पर्यटन मंत्री का स्वागत किया गया साथ ही पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह द्वारा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत