आरईसी रायपुर में स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए ₹2.01 करोड़ देगा

० योगेश भट्ट ० 
 रायपुर : आरईसी लिमिटेड, महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत जिला स्वास्थ्य सोसायटी (डीएचएस) रायपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। आरईसी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और जिला अस्पताल के लिए स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए 2.01 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन जिला स्वास्थ्य विभाग, रायपुर द्वारा किया जाएगा।

डॉ. मिथिलेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर और प्रदीप फैलो, कार्यकारी निदेशक सीएसआर, आरईसी लिमिटेड के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार करना है, विशेष रूप से वंचित और कमजोर आबादी के लिए, ताकि रोगियों के लिए बेहतर इलाज, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास