मंगलायतन ने चलाया टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अ

० योगेश भट्ट ० 
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने सामुदायिक रेडियो नारद 90.4 एफएम और स्वयंसेवी संस्था स्मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में बेसवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “100 दिवसीय टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया जोकि स्मार्ट संस्था द्वारा वित्तपोषित कार्यक्रम “सेहत सही, लाभ कई” का हिस्सा है। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर संतोष कुमार गौतम के निर्देशन में हुआ। लोगों ने पूर्ण समर्पण की भावना से भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने की शपथ लेते हुए कहा कि टीबी हारेगा, देश जीतेगा।
विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम ने 100 टीबी उन्मूलन अभियान के विषय में जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेसवां के अधीक्षक डा. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि पौष्टिक आहार की कमी, शराब और अन्य दूसरे किस्म के नशे टीबी की बीमारी के कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी किस्म का नशा टीबी के टीबी से संक्रमित व्यक्ति के उपचार में सबसे बड़ी बाधा है। ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीबी से संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष, बेसवां रनवीर सिंह ने टीबी जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव योगदान के लिए आश्वासन दिया।
टीबी अधिकारी इगलास अवनेंद्र ने टीबी की जांच की प्रकिया के बारे में बताया। मंगलायतन विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक विभाग के डाक्टर अनूप मिश्रा ने टीबी के शुरूआती लक्षणों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मनीषा उपाध्याय और आभार संयोजक प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने किया। आयोजन में रेडियो नारद के आरजे वीर प्रताप सिंह, मंयक जैन, मुकेश ठेनूवा, लवकुश, विकास, आकांक्षा, विदुषी, आदित्य, का योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार