रिलायंस द्वारा महाकुंभ में ‘कैम्पा-आश्रम’ तीर्थ यात्री कर सकेंगे आराम

० आशा पटेल ० 
प्रयागराज : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड महाकुंभ में ‘कैम्पा आश्रम’बनाने जा रहा है। इन विशेष तौर पर बनाए गए विश्राम स्थलों में तीर्थयात्री आराम करने के साथ साथ जलपान भी ग्रहण कर सकेंगे। ‘कैम्पा आश्रम’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और शांत स्थान मिल सके। इसके अलावा रिलायंस कुंभ क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्पष्ट और आसानी से पढ़े जाने वाले साइनेज और दिशासूचक बोर्ड भी लगा रहा है।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीईओ केतन मोदी ने कहा, "महाकुंभ प्रयागराज 2025 में हमारी भागीदारी इस भव्य आध्यात्मिक समागम की भावना को सम्मान देने के लिए है। एक कंपनी के रूप में, हम भारतीय परंपराओं से गहराई से जुड़े हैं। इस पवित्र आयोजन के दौरान समुदाय की सेवा कर हम भारतीय उपभोक्ता की विरासत को नया रूप दे रहे हैं। महाकुंभ के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा को महाकुंभ का पहला स्नान 13 जनवरी को किया गया। देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। कुंभ के पहले दिन स्नान के लिए त्रिवेणी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

रिलायंस ने कहा है कि कंपनी को दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागमों में से एक, महाकुंभ प्रयागराज 2025 में भाग लेने और सेवाकार्य करने का सौभाग्य मिला है। महाकुंभ का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) 14 जनवरी को किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार