पतंग एवं लोहड़ी महोत्सव : "पंजाबी कुड़ी" थीम पर परंपराओं और मस्ती का संगम

० आशा पटेल ० 
 जयपुर। शिल्पी फाउंडेशन की ओर से जवाहर नगर स्थित श्रेष्ठा क्लासेज में पतंग एवं लोहड़ी महोत्सव का आयोजन हुआ। "पंजाबी कुड़ी" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम ने शहरवासियों को परंपराओं और मस्ती का अनूठा संगम प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी ढोल की थाप और "उड़ चली रे पतंग मेरी" जैसे लोकप्रिय गानों के साथ हुई। महिलाएं पंजाबी स्टाइल की पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचीं, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हुए गजक, रेवड़ी, मूंगफली और गर्मा-गर्म पकोड़ी का स्वाद चखा। महोत्सव में बेस्ट डेकोरेटिव काइट कॉम्पिटिशन और कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
शिल्पी फाउंडेशन की डायरेक्टर शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और कला-संस्कृति से जोड़ना है। सर्दियों के इस विशेष महोत्सव ने न केवल मस्ती का माहौल प्रदान किया बल्कि लोहड़ी के त्योहार की खूबसूरती को भी शानदार तरीके से दर्शाया। इस बार काइट फ़ेस्टिवल में भगवान रामचंद्र के 1008 नाम लिखी हुई पतंगों को आसमान में उड़ाया गया और जय श्रीराम के जयकारों के साथ लोहड़ी और काइट फ़ेस्टिवल मनाया गया इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पतंगों को भी उड़ाया गया

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा थीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मेयर कुसुम यादव, समाजसेवी रवि नय्यर,वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंकित खंडेलवाल, पार्षद नीरज अग्रवाल, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, जवाहर नगर, जयपुर के ब्रांच मैनेजर ईशान श्रीवास्तव और पवन गोयल,श्रेष्ठा फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रीति कुलश्रेष्ठ मौजूद थी. इस मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड