देश की आजादी के साथ ही संविधान को बचाने की लड़ाई लडऩा भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य और दायित्व है : डोटासरा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। 76वें गणतंत्र दिवस पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर राष्टï्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि आज ही के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में हमें न सिर्फ अधिकार दिये हैं बल्कि कर्तव्य भी निर्धारित किये हैं। हमारे महान् नेताओं ने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी और इस देश में आजादी कायम रहे देश का विकास हो, निरंतर प्रगति हो, इसके लिए हमारे महान् नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन संविधान पर और देश की एकता व अखण्डता पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि आज जो लोग केन्द्र की सत्ता में बैठे हैं वह और उनसे जुड़ी संस्थायें हमारे देश की आजादी और संविधान को चुनौती देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता में बैठे हुए लोग हमारे संविधान को बदलने की उत्सुकता रखते हैं और कोई कोर कसर इस हेतु नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने तथा संविधान लागू करने में कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

इसलिए देश की आजादी को बचाने के साथ ही संविधान को बचाने की लड़ाई लडऩा भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य और दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हमेशा तत्परता के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने तथा संविधान का शासन कायम रखने के लिए कार्य करना चाहिये, क्योंकि आज जिन लोगों की आजादी के आन्दोलन में भूमिका नगण्य थी वे सत्ता में आ गये हैं तथा उनका प्रयास है कि कैसे संविधान को बदला जाये। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी भाजपा जो कि सत्ताधारी दल है, ने संविधान को बदलने की बात कही थी, लेकिन जनता देश में संविधान एवं आजादी का महत्व जानती है और भाजपा को मुॅंह की खानी पड़ी।

 डोटासरा ने कहा कि संविधान की मजबूती के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश पर में गॉंव-गॉंव, ढाणी-ढाणी घूम कर भाजपा के षड्यंत्र को उजागर करेंगे तथा संविधान के प्रावधानों के तहत् जो लोकतांत्रिक अधिकार हम सभी को मिले हैं उसकी मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी लोग संविधान के तहत् मिले अधिकारों के अन्तर्गत प्रेम और भाईचारे के साथ रहे, देश की एकता बनी रहे और समान रूप से सभी तरक्की करें यही उनकी कामना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत