उदंकार महिला शक्ति समूह द्वारा गैरसैंण में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
० योगेश भट्ट ०
गैरसैंण : 'उदंकार महिला शक्ति समूह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष सरोज शाह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करने के लिए विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल (कर्णप्रयाग) और विशिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश नेगी ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की सफलता में सरोज शाह के नेतृत्व के अलावा, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, कुंवर रावत (गुड्डू) और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर गंगा सिंह पंवार, पुष्कर सिंह रावत, शशि सौंरियाल, जानकी रावत, गिरीश डिमरी, एच.एस. रावत समेत नगर पंचायत के समस्त सभासदों और सैकड़ों महिलाओं एवं दर्शकों की उपस्थिति रही। 'उदंकार महिला शक्ति समिति' की अध्यक्ष सरोज शाह, प्रेमा मेहरा, पुष्पा कंडारी, सुनीता शाह, वंदना शाह, मीना पंवार, दीक्षा बरमोला, संजू खत्री, शिल्पी ढौंडियाल और उर्मिला जोशी के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम रोचक और यादगार बना।

सरोज शाह ने महिला दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की और 'उदंकार' समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि नौटियाल ने 'उदंकार' समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए महिला समूहों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लेने की बात कही। इस अवसर पर उत्तराखंड में टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ऋषिकेश की हेमलता बहन को ‘उदंकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
महिला दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण नगर क्षेत्र की महिला मंगल दलों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक वेशभूषा, फैंसी ड्रेस शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। तीस महिला मंगल दलों ने लोकनृत्य, लोकगीत, झुमेला, चांचड़ी, चौंफला, हास्य नाटक और प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सरोज शाह और नेहा जोशी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी और खिला देवी को भी विशेष सम्मान दिया गया।

टिप्पणियाँ