सैफ़ी काउंट : सलीम सैफ़ी विकास नगर के अध्यक्ष नियुक्त

० इरफ़ान राही ० 
 नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में सैफ़ी काऊंट के कारवां को आगे बढ़ाने और सैफी समाज की शैक्षिक ,सामाजिक, आर्थिक, उन्नति के लिए सैफी सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन की सदारत पश्चिमी दिल्ली के सरपरस्त हाजी रजनीश सैफी ने की वहीं चीफ गेस्ट की हैसियत से सैफी काऊंट के चेयरमैन सुहैल सैफ़ी मौजूद थे इस मौक़े पर सैफ़ी काउंट के द्वारा सलीम सैफी सठला मेरठ वालों को विकास नगर की सदारत का नियुक्ति पत्र दिया गया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर सदारत सौंपी।
प्रोग्राम का संचालन सैफी काउंट वेस्ट दिल्ली के कन्वीनर व एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य पत्रकार इरफान राही सैदपुरी सैफ़ी ने किया। इनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में सैफी काऊंट एडवाइजरी बोर्ड से यूनुस सैफी, ज़कात कमेटी इंक्वायरी बोर्ड के हैड साबिर अली सैफी, सैफी क़लमकार बोर्ड के संपादक फ़िरोज़ के सैफी ने प्रोग्राम को रौनक बख़्शी। विकास नगर के इस सम्मेलन में सलीम सैफी , मुहम्मद तक़ी सैफी, आसिफ सैफी व असगर अली सैफी की टीम के बुलावे पर हाजी सदरुद्दीन सैफी ,
आस मोहम्मद सैफी , यासीन आज़ाद, शरीफ़ अहमद, रियाज़ मैकेनिक, डॉक्टर रियाज़, शौक़ीन सैफी, सद्दाम हुसैन, मंगला पुरी पालम से अहसान अली, रफीक सैफी ने भी शिरकत की। सैफी काऊंट उत्तम नगर के सदर रियाज़ अहमद सैफी, नायब सदर हाजी आरिफ़ सैफी, उमर सैफी, जनरल सेक्रेटरी शाहनवाज़ सैफी, सेक्रेटरी वसीम अकरम, ज्वाईंट सेक्रेटरी इंजीनियर साजिद अहमद, कैशियर हाजी चांद सैफी, शहाबुद्दीन सैफ़ी, एग्जीक्यूटिव मेम्बर फारुक सैफी, अब्दुल सलाम सैफी ने शिरकत की।
प्रोग्रेस सैफी सम्मेलन विकास नगर में विकास नगर के अलावा उत्तम नगर, मोहन गार्डन, ओम विहार फेस 5, ख्याला, मंगला पुरी, पालम, सीतापुरी सागर पुर, द्वारका के सैफी हज़रात ने बड़ी तादाद में शिरकत की। प्रोग्राम को कामयाब बनाने में सदर सलीम सैफी, मोहम्मद तक़ी सैफी, आसिफ़ सैफ़ी,असगर सैफी, हाफ़िज़ नूर मोहम्मद व टीम ने अपना योगदान दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार