खासा कोठी में हजारों विदेशी पर्यटकों ने खेली होली

० आशा पटेल ० 
जयपुर । धुलंडी (रंग उत्सव) के अवसर पर जयपुर में स्टेशन रोड स्थित होटल खासा कोठी परिसर में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित रंग उत्सव में होली खेली और डांस किया। जयपुर पर्यटक स्वागत केंद्र के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस रंग उत्सव में लगभग तीन हजार विदेशी पर्यटकों ने राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर नाचते हुए सूखे रंगों से होली खेली। भारतीय परिधान कुरता पजामा पहनकर विदेशी पर्यटक होली खेलते हुए दिखाई दिए। पर्यटन उपनिदेशक ने बताया कि इस अवसर पर कई विशेष गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ भी आयोजित हुई जिनमें विदेशी पर्यटकों ने सहभागिता की। इसमें प्रमुख रूप से मटका दौड़ और साफा बाँधने की प्रतियोगिता में विदेशी पर्यटकों ने सहभागिता कर खूब लुत्फ़ उठाया। 
उन्होंने बताया कि आयोजन में रंगों से खेलने की व्यवस्था के साथ ही लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई जिससे राजस्थान की लोक संस्कृति साकार हुई। इस अवसर पर राजस्थान के लोक रंगों में सराबोर गीतों की बौछार हुई। रंगों की बौछार और देशी लोक गीतों की धमाल पर विदेशी पर्यटक खूब थिरके। रंगों के इस त्यौहार के प्रति विदेशी पर्यटकों में खासा उत्साह देखते ही बन रहा था। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड