मशरक में भोजपुरी मंडल द्वारा सम्मान सह होली मिलन समारोह

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मशरक (सारण) भोजपुरी मंडल मशरक द्वारा ऋषभ फैमिली रेस्टोरेंट के सभागार में बुध्दिजीवी, प्रतिनिधि सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, पंचायत प्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं पत्रकारो को सम्मानित किया गया एवं रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम का उद्धाटन महराज गंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डाॅ महाचन्द्र प्र सिंह, बिहार विधान सभा में सतारूढ दल के मुख्य सचेतक व भाजपा विधायक जनक सिंह, सुफी डाॅ जौहर सफियाबादी, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, 

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं लोगों को अबीर-गुलाल लगा किया। मौके पर डाॅ अवनिन्द्र शरण सिंह, डाॅ सचिन चौधरी, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा नेता अजीत सिंह, डाॅ पीके परमार, बिनोद प्रसाद, चन्द्रमा सिंह मुख्य थे। कार्यक्रम में लोक गायक शत्रुध्न सिंह ब्यास, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, हास्य व्यंग्य कवि सत्येंद्र दूरदर्शी, गणेश सिंह, मैनेजर मिश्र, बाल कलाकार अनिकेत कुमार एवं आदर्श कुमार सहित अन्य कलाकारो ने पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति कर शम्मा बांध दिया।

 मौके पर होली एक्सप्रेस नामक अखबार का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनो लोगो को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, मुखिया बच्चा लाल साह, चन्द्रमा सिंह, जेपी सेनानी संघ के अध्यक्ष बिक्रमा सिंह, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड