राजकुमार अग्रवाल बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष ,नवनीत झालानी महासचिव निर्वाचित

० आशा पटेल ० 
जयपुर : राजकुमार अग्रवाल को बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नवनीत झालानी महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी अरुण अग्रवाल (कार्यकारी अध्यक्ष फोर्टी) तथा जगदीश सोमानी (अध्यक्ष विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र) ने बताया कि सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।
अन्य पदों में सुशील अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश शेखावाटिया एवं सुधीर जाजू उपाध्यक्ष, शीतल गर्ग कोषाध्यक्ष, सुनील खंडेलवाल वरिष्ठ संयुक्त सचिव तथा बसंत कुमार लड्ढा, भैरूराम डागर एवं सुरेन्द्र काबरा संयुक्त सचिव चुने गए हैं। 21 सदस्य कार्यकारिणी के लिए चुने गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार