अशोक श्रीवास्तव बेस्ट मेल एंकर,ज़ी न्यूज़ की एंकर शोभना यादव बेस्ट फीमेल एंकर के सम्मान से सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली के प्यारेलाल आडिटोरियम में आयोजित 19 वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव को बेस्ट मेल एंकर, ज़ी न्यूज़ की एंकर शोभना यादव को बेस्ट फीमेल एंकर, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ के.जी. सुरेश को मीडिया गुरु और वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे को श्रेष्ठ संपादक के विशिष्ट पुरस्कारों से नवाजा गया। इन को भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी और भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने सम्मानित किया।
समारोह में फिल्म सिटी नोएडा के संस्थापक डॉ संदीप मारवाह और मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर आइएमएस,नोएडा के प्रोफेसर डॉ.सचिन बत्रा की किताब 'व्यावहारिक पत्रकारिता' के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक का प्रकाशन मीडिया फेडरेशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के कई जाने-माने टीवी व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने स्पेशलाइज्ड रिपोर्टिंग पर अध्याय लिखे हैं।
एमएफआई के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पत्रकारिता जगत की चुनौतियों सहित अकादमिक क्षेत्र के योगदान पर चर्चा करते हुए उम्मीद जताई कि विविध संचार क्षेत्र के सभी पेशेवर समाज के उत्थान में सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया फेडरेशन शुरुआत से ही पत्रकार व समाज हित में कार्यरत रहा है। कार्यक्रम में अनेक संचार विशेषज्ञों और मीडिया शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एमएफआई की सचिव अमिता शर्मा और टीवी जगत के वरिष्ठ पत्रकार व एमएफआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड