हज-2025 : इस वर्ष कुल 620 अधिकारियों 266 प्रशासनिक और 354 चिकित्सा का चयन किया गया

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य,राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिल्ली के स्कोप कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड पर आयोजित होने वाले हज 2025 के चयनित हज प्रतिनियुक्त अधिकारियों के लिए दो दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राज्य मंत्री ने सफल हज संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हज प्रतिनियुक्त अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का आग्रह किया। भारतीय हज यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से सऊदी अरब में प्रभावी हज प्रबंधन में सीजीआई जेद्दाह की सहायता के लिए इस वर्ष कुल 620 प्रतिनियुक्त अधिकारियों 266 प्रशासनिक और 354 चिकित्सा का चयन किया गया है।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें सऊदी अरब में प्रतिनियुक्ति से पहले हज संचालन का अवलोकन, प्रतिनियुक्त अधिकारियों की भूमिका, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे, भीड़ और आपदा प्रबंधन तथा हज सुविधा ऐप सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रतिनियुक्त अधिकारियों को हज सुविधा ऐप के कामकाज से परिचित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसे हज-2024 के दौरान पेश किया गया था और जिसने भारतीय हज यात्रियों की जानकारी प्रसार और शिकायत निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा भारतीय हज यात्रा का प्रबंधन भारत सरकार द्वारा देश की सीमाओं के बाहर प्रबंधित किया जाने वाला सबसे बड़ा कार्य है, इसलिए हज प्रतिनियुक्त अधिकारियों के लिए उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय तीर्थयात्रियों को सफलतापूर्वक हज करने में मदद करने में योगदान देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार