बिरला ओपस पेंट्स ने एक नई डिज़ाइनर फिनिश की रेंज लॉन्च की

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई : आदित्य बिरला ग्रुप की , बिरला ओपस पेंट्स ने एक नई डिज़ाइनर फिनिश की रेंज लॉन्च की है, जिसमें दो खास रेंज भारत में प्रीमियम इंटीरियर डिज़ाइनिंग का रूप बदल देगी। लक्ज़री को नए अंदाज़ में पेश करने के लिए तैयार की गई यह नई रेंज उस समय आई है जब ब्रांड ने अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया है। इसके तहत कंपनी ने अपने फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स के साथ खुद के चलाए गए बिरला ओपस पेंट स्टूडियो नामक एक्सपीरियंस स्टोर्स भी लॉन्च किए हैं, जहां ग्राहक डिज़ाइनर फिनिश रेंज को खुद देख और महसूस कर सकते हैं।
यह रेंज दो शानदार कलेक्शन पेश करती है। ड्रीम कलेक्शन और टाइमलेस कलेक्शन, जिनमें प्रकृति से प्रेरित खूबसूरती के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी को बेहतरीन तरीके से मिलाया गया है। हाई-डेफिनिशन 3D डिज़ाइन हो, चाहे चमकदार मेटैलिक फिनिश हो या फिर टाइमलेस हाथों से बनाई गई फिनिश ही क्यों न हो, बिरला ओपस पेंट्स की डिज़ाइनर फिनिश रेंज दीवारों को एक नई जान देने के साथ आलीशान दिखाती है। रंग से आगे सोचने वालों के लिए बनाई गई यह डिज़ाइनर फिनिश हर जगह को एक खास पहचान और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली का हिस्सा बना देती है। यह न सिर्फ ज़्यादा टिकाऊ और बेहतर है, बल्कि बिरला ओपस पेंट्स के विज़न "दुनिया को रंग दो" को भी बखूबी दिखाती है।
इसके लॉन्च पर बिरला ओपस पेंट्स के सीईओ रक्षित हरगवे ने बताया कि, "बिरला ओपस पेंट्स में हम समझते हैं कि आज के ग्राहक सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव चाहते हैं जो उद्देश्य के साथ मूल्य को भी दर्शाए। हमारा उद्देश्य सिर्फ एक आधुनिक डिज़ाइन टेक्नोलॉजी और टिकाऊ समाधानों के साथ क्रिएटिविटी को नए मायने देना नहीं है, बल्कि इंटीरियर लक्ज़री को आम लोगों तक पहुंचा कर उसे नया आयाम देना भी है। हमारे पेंट स्टूडियो और फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स को पूरे भारत में लॉन्च करने के बाद, अब हम ग्राहकों के लिए ये शानदार फिनिशेस पेश कर रहे हैं जो प्रकृति की खूबसूरती और इटालियन कला से प्रेरित हैं। ये आपके घर में लक्ज़री का एक खास एहसास ज़रूर जोड़ेंगी।

जहां ड्रीम रेंज में हाई-डेफिनिशन 3D पैटर्न और मेटैलिक फिनिश दी गई हैं, जो स्टेटमेंट वॉल बनाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इसमें लगभग 150 से भी ज़्यादा ट्रेंडी और वॉटर-रेज़िस्टेंट शेड्स मिलते हैं, जो लंबे समय तक टिकने वाली खूबसूरती और मजबूती देते हैं। यह रेंज प्रकृति के तत्वों जैसे समुद्र, बादल और पेड़ों से प्रेरित कुल 14 खास डिज़ाइनों के साथ आती है, जिनमें हर एक डिज़ाइन के लिए 10 कलर कॉम्बिनेशन दिए गए हैं। यानी कुल मिलाकर 140 यूनिक ऑप्शन्स जो किसी भी जगह को शानदार और दिलकश बना देते हैं।

 टाइमलेस रेंज प्रकृति की सादगी और असली खूबसूरती को अपनाती है। इसमें चूने (लाइम) आधारित सामान का इस्तेमाल किया गया है और इसे इटालियन कला से सजाया गया है। यह रेंज उन लोगों के लिए है जो एक रस्टिक और सॉफ्ट लक्ज़री लुक पसंद करते हैं। इसमें 12 खास डिज़ाइन शामिल हैं, जो प्राकृतिक टेक्सचर जैसे पत्थर, मिट्टी और संगमरमर को अपनाते हुए सादी और मनमोहक खूबसूरती देते हैं। दोनों रेंजेस को इको-फ्रेंडली, लो-वीओसी फॉर्म्यूलाशन्स से डिज़ाइन किया गया है, जिससे अंदर का वातावरण स्वास्थ्य के लिए बेहतर और सांस लेने योग्य बनता है, वो भी बिना स्टाइल या क्वालिटी पर समझौता किए। चाहे आपके स्पेस का लुक आधुनिक हो या रस्टिक, ये रेंजेस किसी भी एस्थेटिक के लिए बेहतरीन फिनिशेस देती हैं।

दोनों ही कलेक्शन इको-फ्रेंडली, लो-वीओसी फॉर्म्यूलाशन्स से बने हैं, जो बिना खूबसूरती या गुणवत्ता पर समझौता किए, अंदर के वातावरण को स्वास्थ्य के लिए बेहतर बनाते हैं। चाहे आप अपने स्पेस का लुक आधुनिक चाहें या रस्टिक, ये बहुमुखी फिनिशेस हर तरह के डिज़ाइन की पसंद को पूरा करती हैं। ग्राहक अब बिरला ओपस पेंट्स की डिज़ाइनर फिनिश रेंज को फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स और पेंट स्टूडियोज़ में अनुभव कर सकते हैं, जो हाल ही में मुंबई (वर्ली और वाशी),
 गुरुग्राम और लखनऊ जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों में खोले गए हैं। बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद और सूरत जैसे अन्य स्थानों पर भी बिरला ओपस पेंट स्टूडियोज़ खोलने की योजना है, 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत