वर्तमान पत्रकारिता और गांधी विचारों की प्रासंगिकता पर संगोष्ठी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : दिल्ली मीडिया एसोसिएशन एवं "हिंद प्रहरी" दैनिक के संयुक्त तत्वाधान में "वर्तमान पत्रकारिता और गांधी विचारों की प्रासंगिकता" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया l नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि गांधीविद, खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैंन लक्ष्मी दास , विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार उमेश जोशी  एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी थे l
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद सिंह ने की l कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर बी आर चौहान एवं महासचिव वेद प्रकाश शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारीयो द्वारा किया गया l इस अवसर पर डॉ प्रदीप कुमार केसरी द्वारा रचित श्रीपाद बाबा की स्मृति ग्रंथ का विमोचन किया गया l मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं शिबा कानू भाई ट्रस्ट, सूरत के मैनेजिंग ट्रस्टी परिमल देसाई के साथ अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविंद मोहन ने की l
लेखक पत्रकार प्रोफेसर डी के गिरी (निस यूनिवर्सिटी) थे l इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं इंटरनेशनल पीस मिशन के अध्यक्ष डॉक्टर रमेश कुमार पासी, महेश चंद्र , एस. के .शर्मा, प्रज्ञा मेल के संपादक अरुण बर्मन, एवं सरदार जगमोहन ने अपने विचार व्यक्त किया l इस अवसर पर 'शहीद भगत सिंह टाइम्स ' के संपादक शिवकुमार अग्रवाल, पीटीआई के पूर्व संपादक अजब सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जनार्दन मिश्रा, 
संस्कृत संवाद की संपादिका मंजू शर्मा, 'मेट्रो रिपोर्टर' के संपादक जे के मिश्रा , 'देश की आवाज' के संपादक के के सिंनहा, वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट, महेश मिश्रा, एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ बी आर चौहान ने सभी अतिथियों, उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया l संगोष्ठी के दोनों सत्रों का संचालन हिंद प्रहरी के संपादक एवं एसोसिएशन महासचिव, वेद प्रकाश शर्मा ने किया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड